हिंदू धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा, त्रिपुरी पूर्णिमा और कार्तिक स्नान आदि के नामों से भी जाना जाता है। इस बार 23 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान, दीपदान और गरीबों को दान करने का विधान है। ऐसी मान्यता है इस दिन गंगा स्नान करने से सालभर गंगा स्नान करने के बराबर फल प्राप्त होता है। विद्वानों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन-दौलत की कभी कमी नहीं आती हैं। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के टोटके-