Chaitra Navratri 2020: मां दुर्गा की अराधना, उपासना, साधना के नौ दिन आने वाले हैं। चैत्र नवरात्र प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं और इसी दिन से हिंदुओं का नव वर्ष भी प्रारंभ हो जाता है। इस वर्ष तिथि का क्षय नहीं होने के कारण देवी भक्तों को पूरे नौ दिन मिलेंगे पूजा अर्चना करने का अवसर मिलेंगा।
मान्यता है कि नवरात्र में मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती है और जो भक्त उनकी सच्चे मन से अराधना करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। India Astrology Foundation तथा ज्योतिर्विद श्यामा गुरुदेव से जानिए नवरात्र के नौ दिन सभी राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे.
इस नवरात्रि में एक विशेष संयोग बन रहा है। इंडिया एस्ट्रोलॉजी फ़ाउन्डेशन के ज्योतिर्विद श्यामा गुरुदेव के अनुसार नवरात्रि के मध्य में ही गुरु अपनी राशि धनु से मकर में जायेंगे । मकर गुरु की नीच राशि है। यानी नवरात्रि के मध्य में ही गुरु नीच का हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि गुरुवार, 2 अप्रैल तक रहेगी।
178 साल पहले बना था ऐसा ही दुर्लभ संयोग
ज्योतिर्विद श्यामा गुरुदेव के अनुसार 11 अप्रैल 1842 से चैत्र माह की नवरात्रि शुरुआत हुई थी। इस नवरात्रि में 16 अप्रैल को गुरु ग्रह ने धनु से मकर राशि में प्रवेश किया था। इस साल 2020 में भी ऐसा ही संयोग बन रहा है। 25 मार्च से नवरात्रि शुरू होगी और 29 मार्च को गुरु राशि बदलकर मकर राशि में जाएगा। मकर राशि में मंगल, गुरु और शनि का योग बनेगा।
अनेक शुभ संयगों में संपन्न होगी चैत्र नवरात्रि 2020:
इस बार नवरात्रि में कई शुभ योग रहेंगे। जिनमें
4 सर्वाथ सिद्धि योग,
और एक गुरु पुष्य योग रहने वाला है।
5 रवि योग, एक द्विपुष्कर योग
इन योगों की वजह से मां दुर्गा की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही 29 मार्च को गुरु शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे। जहां शनिदेव भी विराजमान हैं। मंगल भी मकर राशि में ही मौजूद हैं। मीन में सूर्य, कुंभ में बुध, मिथुन में राहु, धनु में केतु, वृषभ में शुक्र रहेंगे। ग्रह योगों के संयोग से भी ये नवरात्रि जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है।
चलिए आपको बताते हैं साल 2020 के पहले चैत्र नवरात्रि में देवी मां किस राशि वाले को अपने आशीर्वाद का पात्र बनाएंगी और किन राशि वालों को इनके थोड़े क्रोध का पात्र बनना पड़ सकता है।
:मेष:
इस राशि के जातकों को नवरात्रि में करियर को लेकर बड़ी सफलता हासिल होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। बेरोजगार जातकों को मां की कृपा से नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
:वृष:
ये नवरात्रि आपके लिए काफी शुभ रहेंगी। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यों में आ रही अड़चन दूर होने लगेंगी। बिगड़े काम बनेंगे। दुश्मनों से सतर्क रहें।
:मिथुन:
आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। पैसा आएगा तो सही लेकिन आप बेवजह की चीजों पर इसे खर्च भी कर देंगे। लव-लइफ के लिए समय शुभ है, जिंदगी के हर महत्वपूर्ण कदम पर आपका पार्टनर साथ खड़ा होगा।
:कर्क:
आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। नहीं तो आपके संबंध किसी करीबी व्यक्ति से खराब हो सकते हैं, जिससे न केवल आपके जीवन पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि आपका कार्यक्षेत्र भी प्रभावित होगा। अगर किसी काम का प्रारंभ करना चाहते हैं तो समय शुभ रहेगा।
:सिंह:
दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। साझेदारी के काम में मुनाफा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार हैं। मां की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशहाली आयेगी।
:कन्या:
मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों की सेहत में सुधार की संभावना है।
:तुला:
अगर किसी नये काम का प्रारंभ करना चाहते हैं तो इसके लिए तीसरा नवरात्र शुभ रहेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। तो वहीं इस राशि के विद्यार्थीयों को परीक्षा में भी सफलता मिलेगी।
:वृश्चिक:
पिछले समय से आप जिस काम को लेकर परेशान थे नवरात्र में मां की कृपा से आपका वो काम पूरा होगा। रोज़गार व्यवसाय को लेकर चल रही आपकी सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं। करियर में जबरदस्त सफलता देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
:धनु:
किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी। लेकिन अपने खान-पान के साथ जरा भी लापवाही न बरतें। दान पुण्य के काम में ज्यादा मन लगेगा। लंबी यात्रा पर धन अधिक खर्च हो सकता है।
:मकर:
आपके लिए नवरात्र के नौ दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। आप संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। विदेश में नौकरी मिल सकती है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। छोटे भाई-बहनों की तरक्की होगी।
:कुभ:
कार्यस्थल पर आपको अपने हर काम को सावधानी से करना होगा। दुश्मन आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। बॉस के द्वारा दिया गया हर काम अच्छे से पूरा करें। इससे आपको करियर में तरक्की मिलेगी।
:मीन:
नौकरी करने वालो का प्रमोशन हो सकता है। पैसा कमाने के अन्य मार्ग खुलेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
